एयरपोर्ट जा रहे लोगों को गूगल मेप ने कीचड़ में पहुंचाया - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 22, 2019

एयरपोर्ट जा रहे लोगों को गूगल मेप ने कीचड़ में पहुंचाया


Image result for car in mud

पश्चिमी अमेरिकी राज्य कोलोराडो में डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे।

पश्चिमी अमेरिकी राज्य कोलोराडो में डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर एक दुर्घटना के बाद लगभग 100 ड्राइवरों ने गूगल मैप का सहारा लिया और राह भटक कर कीचड़ में फंस गए।  दरअसल, ये ड्राइवर ट्रैफिक जाम में फंस गए थे और वैकल्पिक रास्ते की तलाश में भटक गए।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कारों ने कीचड़ पर इधर-उधर फिसलना शुरू कर दिया। कुछ कार कीचड़ से नहीं निकल पाईं। उसके पीछे लगभग 100 कार फंस गईं। डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने पति को रिसीव करने जा रहींं कॉनी मोनसेस ने कहा,  ”मुझे लगा कि शायद कोई चक्कर है और मैंने गूगल मैप का सहारा लिया।
वैकल्पिक रास्ते से लग रहा था कम वक्त 
वहीं सीएनएन ने कहा, ”दुर्घटना के कारण रास्ता तय करने में लगने वाला वक्त 43 मिनट था। गूगल मैप के मुताबिक वैकल्पिक रास्ते से 23 मिनट लगने थे। इसलिए मैं गूगल मैप का सहारा लेते हुए बाहर निकल लिया। इसके बाद कीचड़ में फंस गया।
Image result for car in mud
प्राइवेट के रूप में नहीं किया था चिह्नित 
गूगल ने कहा कि इस सड़क को प्राइवेट के रूप में चिह्नित नहीं किया गया था। हम ड्राइविंग मार्गों का निर्धारण करते समय कई कारकों को ध्यान में रखते हैं, जिसमें सड़क का आकार और मार्ग की सरलता शामिल है। हम हमेशा सर्वश्रेष्ठ रास्ता बताने के लिए काम करते हैं। लेकिन मौसम जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हम सभी ड्राइवरों को स्थानीय कानूनों का पालन करने, चौकस रहने और गाड़ी चलाते समय अपने सर्वोत्तम निर्णय का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad