10 लाख बकाया तो बत्ती हुई गुल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2019

10 लाख बकाया तो बत्ती हुई गुल

Related image


10 लाख की बकाया राशि नहीं भरने पर ग्रामीणों के 10 बिजली के ट्रांसफार्मरों को उतारकर जब्त कर लिया।

धौलपर जिले के सैपऊ बिजली निगम की टीम ने इलाके में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख की बकाया राशि नहीं भरने पर ग्रामीणों के 10 बिजली के ट्रांसफार्मरों को उतारकर जब्त कर लिया। निगम की टीम द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बिजली निगम की टीम ने जब्त किए गए ट्रांसफार्मरों को निगम के स्टोर में जमा करा दिया है।
कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर से लागू होगा? OIC ने दिया आदेश
मामले में बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद सैफ ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग के निर्देशन में बकाया राशि एवं डिफॉल्टरों से निगम की राशि वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 26 सितंबर को डिस्कॉम की टीम ने इलाके के उमरारा गांव से 3 ट्रांसफार्मर नगला, भदौरिया से दो ट्रांसफार्मर, पुरैनी से दो ट्रांसफार्मर और एक ट्रांसफार्मर को चोरा खेड़ा गांव से उतार कर जब्त  कर लिया।
Image result for electricity transformer

जेईएन ने बताया इन सभी गांवों के ग्रामीणों पर बिजली निगम की करीब 10 लाख की राशि बकाया चली आ रही थी। ट्रांसफार्मर उतारने से पूर्व डिस्कॉम ने सभी ग्रामीणों बकाया राशि जमा करने का नोटिस भी जारी किया था। लेकिन ग्रामीणों ने बिजली निगम की बकाया राशि को जमा नहीं कराया। जिसके चलते ग्रामीणों की बिजली सप्लाई काट दी गई और 10 बिजली ट्रांसफार्मर को उतारकर जब्त कर लिया गया। जेईएन ने साफ कर दिया है कि बकायादार और डिफॉल्टर के खिलाफ डिस्कॉम का अभियान लगातार जारी रहेगा। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad