
सौरव गांगुली 2020 तक अध्यक्ष बने रहेंगे जिसके बाद वह BCCI के संविधान के अनुसार ‘कूलिंग आफ पीरियड’ पर चले जाएंगे।
सौरव गांगुली को निर्विरोध बंगाल क्रिकेट संघ यानि सीएबी का अध्यक्ष चुना गया है। जिसके चलते सौरव गांगुली जुलाई-2020 तक इस पद पर बने रहेंगे। गांगुली के अलावा उनके 4 अन्य साथियों को भी निर्विरोध चुन लिया गया है
सौरव गांगुली 2020 तक अध्यक्ष बने रहेंगे जिसके बाद वह BCCI के संविधान के अनुसार ‘कूलिंग आफ पीरियड’ पर चले जाएंगे। इससे पहले 2015 में सौरव गांगुली ने जगमोहन डालमिया के निधन के बाद कैब का अध्यक्ष पद संभाला था। अध्यक्ष पद के रुप में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।
इसके अलावा जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया सचिव का पद संभालेंगे। तो वहीं देवब्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है और देबाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी अधिकारी शनिवार को एजीएम के सामने अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

सीओए द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार बंगाल क्रिकेट संघ शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक करेगी। सीएबी के चुनाव अधिकारी सुंशात रंजन उपाध्याय ने निर्विरोध चुने गए अधिकारियों के बारे में जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment