
सीजेआई ने कहा कि ऐसा लगता है कि अयोध्या मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर 2019 तक पूरी हो जाएगी।
अयोध्या मामले पर चर्चा सालों से ही चली आ रही है। इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए कई दिनों से सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है, और इस मुद्दे पर जल्द ही कोई फैसला आने की उम्मीद भी जताई जा रही थी लेकिन अब ये कुछ महीनों के लिए टल चुकी है। आपको बता दें कि इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में पांच जजों की बीच कि जा रही है।
आपको बता दें कि दोनों ही पक्षों के वकील राजीव धवन और सीएस वैद्यनाथ द्वारा दी गई टेंटेटिव अवधि को देखने के बाद सीजेआई ने कहा कि ऐसा लगता है कि अयोध्या मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर 2019 तक पूरी हो जाएगी। साथ ही सीजेआई ने कहा कि मामले की रोज सुनवाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस मामले में दोनों ही पक्ष 18 अक्टूबर तक अपनी अपनी दलीलें पूरी कर लेगें।

सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि यदि पक्ष मध्यस्थता के जरिए अयोध्या मामला सुलझाने के इच्छुक हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एफ एम आई कलीफुल्ला की अगुवाई में तीन सदस्यीय मध्यस्थता पैनल के समक्ष हो रही सुनवाई गोपनीय रहेगी। न्यायालय ने कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई बहुत आगे पहुंच गई है इसलिए रोजाना के आधार पर कार्यवाही जारी रहेगी। Read More
No comments:
Post a Comment