
सरकार कुपोषण को लेकर बेहद गंभीर है और इसे लेकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
भारत में कुपोषण की वजह से हर साल लाखों बच्चों की मौत हो रही है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत की पहली वजह आज भी कुपोषण ही है। सरकार कुपोषण को लेकर बेहद गंभीर है और इसे लेकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। यूपी के जालौन के कोंच में कुपोषण दूर भगाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
जागरूकता अभियान रैली को उपजिलाधिकारी अधिकारी अशोक कुमार ने हरी झंड़ी दिखाकर तहसील परिसर से रवाना किया। रैली में लोगों को कुपोषण को लेकर जागरूक किया गया। आपको बता दें, सरकार कुपोषण से लड़ने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है। कुपोषण को पूर्ण रूप से दूर किया जा सके इसके लिए सरकार द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। Read More
No comments:
Post a Comment