
अमित शाह झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले संताल परगना के जामताड़ा से जनआशीर्वाद यात्रा की भी शुरुआत करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज झारखंड गए हुए है। दरअसल अमित शाह गृह मंत्री बनने के बाद आज पहली बार झारखंड का दौरा कर रहे है उनके इस दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं बड़े उत्साहित है। बतादें कि अमित शाह झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी अभियान की शुरुआत करेगें। अमित शाह झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले संताल परगना के जामताड़ा से जनआशीर्वाद यात्रा की भी शुरुआत करेंगे साथ ही उनका कहना है कि जैसे लोकसभा चुनाव में आर्शीवाद मांगा था वैसे ही इस बार भी आर्शिवाद मांग कर विजयी होगें औऱ यह विश्वास भी दिलाया कि झारखंड में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी
गृहमंत्री अमित शाह रैली की शुरुआत भारत माता की जयकारे से की है। यह यात्रा सिद्धो कान्हू की धरती से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा तीन चरणों में पूरे प्रदेश घूमकर रांची पहुंचेगी। बतादें कि अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने झारखंड को संवारने का काम किया है। यह डबल ईंजन की सरकार के कारण संभव हुआ है क्योंकि ऊपर मोदीजी की सरकार है और नीचे रघुवर दास की। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने झारखंड को क्या दिया है? केंद्र में दस साल तक कांग्रेस की सरकार थी फिर भी कुछ नहीं दिया जबकि मोदी जी की सरकार को पांच साल हुए है और मोदी जी ने 1 लाख, 45 हजार, 343 करोड़ देना का काम किया है।
No comments:
Post a Comment