POK हमारा है और जल्द भारत का हिस्सा होगा: विदेश मंत्री एस जयशंकर - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 18, 2019

POK हमारा है और जल्द भारत का हिस्सा होगा: विदेश मंत्री एस जयशंकर

POK हमारा है और जल्द भारत का हिस्सा होगा: विदेश मंत्री एस जयशंकर


जयशंकर ने कहा,’पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) हमारा है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द भारत का हिस्सा होगा।

इस्लामाबाद: पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर दिए गए विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान से पाकिस्तान को एक बार फिर गहरी चोट लगी है। विदेश मंत्री के बयान के बाद पाकिस्तान फिर से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चौखट पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से POK पर भारत के विदेश मंत्री के बयान का ‘गंभीर संज्ञान’ लिए जाने का आह्वान किया। आपको बता दें कि मंगलवार को जयशंकर ने कहा था कि एक दिन POK भी भारत का ही हिस्सा होगा।
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा 18 अक्टूबर तक होगा फैसला
POK हमारा है और जल्द भारत का हिस्सा होगा: विदेश मंत्री एस जयशंकर
मंगलवार को बयान सामने आने के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान करते हुए कहा कि भारत से इस तरह के ‘गैर जिम्मेदाराना और उग्र’ बयानों से तनाव और बढ़ेगा और दोनों देशों के संबंधों के बीच तनाव भी और अधिक बढ़ सकता है। पाकिस्तान ने कहा कि इन बयानों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होगा। मंगलवार को जयशंकर ने पाकिस्तान और POK पर बात की थी।
उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए साफ कहा था कि आतंकवाद रोके बिना पाक से बात नहीं की जाएगी, और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को आतंरिक मुद्दा बताते हुए जयशंकर ने कहा, ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) हमारा है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द भारत का हिस्सा होगा।
कश्मीर के ताजा हालातों को लेकर अमेरिकी सांसद ने दिया बड़ा बयान..
जयशंकर के बयान पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘हम पाकिस्तान और POK के बारे में भारतीय विदेश मंत्री द्वारा दिए गए भड़काऊ और गैरजिम्मेदाराना बयानों की कड़ी निंदा करते हैं और इन्हें खारिज करते हैं।’ बयान में कहा गया कि पाकिस्तान शांति के लिए खड़ा है लेकिन किसी भी तरह की आक्रामकता का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार रहेगा। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad