9/11 के कुछ कभी न भूलने वाले मंज़र, कुछ पल श्रद्धांजलि के…! - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 11, 2019

9/11 के कुछ कभी न भूलने वाले मंज़र, कुछ पल श्रद्धांजलि के…!

कहानी दरिंदगी और वहशीपन की जिसने पूरा विश्व-पटल हिला कर रख दिया।

11 सितंबर एक ऐसी तारीख जो इतिहास के पन्नों मे आँसुओ के साथ दर्ज होकर रह गई है। 18 साल बीत जाने के बाद भी 9/11 का दिन आज भी उसी तबाही की याद दिलाता है। आँखों के सामने आज भी वही मंज़र घूम जाता है जब 4 विमान जान बूझकर अमरीका में तबाही और दहशत फैलाने के लिए उड़ाए गए थे और जिसमें जीवित कोई भी नही बचा था उसमें। निर्दोष और मासूम जनता ने इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई। इस वहशीपन से पूरा विश्व थर्रा उठा था। एक विकृत मानसिकता का भयानक कृत्य था ये जिसमें विमानो को मिसाइल की तरह इस्तेमाल करके अमरीका को लगभग 10 अरब से ऊपर का तो आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया और उससे भी ज्यादा मौत का जो वीभत्स खेल खेला गया वो भूल पाना नामुमकिन है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 11 सितम्बर 2001 को अमरीका पर एक जानलेवा हमला किया गया था जो अल-कायदा दारा किए गए आत्मघाती हमलों की एक श्रंखला थी। अल-कायदा के 19 आतंकियों ने उसी दिन सवेरे चार कामर्शियल यात्री जेट वायुयानों का अपहरण कर लिया था। ये विमान वाशिंटन डी.सी से सैन फ्रांसिस्को तथा लॉस एंजिल्स जा रहे थे। इन आतंकवादियों ने जानबूझकर 4 में से दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स के साथ टकरा दिया और तीसरे विमान को वाशिंगटन डी.सी. के बाहर, आर्लिंगटन, वर्जीनिया में पेंटागन में टकरा दिया। जबकि चौथे और आखिरी विमान पर कुछ यात्रियों एवं उड़ान चालक दल द्वारा नियंत्रण कर लिया गया था, लेकिन इस प्रयास के बावजूद विमान ग्रामीण पेंसिल्वेनिया में शैंक्सविले के पास एक खेत में जा टकराया। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad