चालान का खौफ, माता-पिता ने किया बेटे को घर में कैद… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 11, 2019

चालान का खौफ, माता-पिता ने किया बेटे को घर में कैद…

आगरा निवासी धरम सिंह ने 12 अगस्‍त को एक बाइक खरीदी थी। उनका 16 साल का बेटा कभी-कभी बाइक चलाया करता था, लेकिन धरम सिंह ने चालान के डर से अपने बेटे से बाइक की चाबी छीन ली।

नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद बढ़ी हुई चालान दर की चर्चाओं ने अभी जोरो-सोरो से तूल पकड़ा हुआ है। नए मोटर वीइकल ऐक्‍ट आने के बाद भारी-भरकम चालान का इतना खौफ है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया हैं। इस डर का जीता-जागता नमूना आगरा में दिखा, जहां एक दंपती ने अपने नाबालिग बेटे को कई घंटों तक कमरे में कैद कर के रखा। दरअसल पिता ने नई बाइक खरीदी थी और बेटे की जिद थी कि वह उसे चलाएगा। बेटे की इसी जिद को देखते हुए पहले पिता ने बाइक को उसे देने से मना किया, पर जब बेटे की जिद बढ़ती गई तो डरे माता-पिता ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लड़के ने पुलिस को फोन किया। जब पुलिस घर पहुंची तब जाकर लड़के को ‘आजाद’ कराया।

आपको बता दें कि आगरा निवासी धरम सिंह ने 12 अगस्‍त को एक बाइक खरीदी थी। उनका 16 साल का बेटा कभी-कभी बाइक चलाया करता था, लेकिन जैसे ही नए नियमों के तहत भारी जुर्माने की खबर आम हुई, धरम सिंह ने चालान के डर से अपने बेटे से बाइक की चाबी छीन ली। वहीं पिता धरम सिंह का कहना है कि नए मोटर वीइकल ऐक्‍ट के मुताबिक, अगर नाबालिग गाड़ी चलाता पकड़ा जाता है तो 25,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। यही वजह है कि हमें बेटे से बाइक की चाबी लेनी पड़ी। पिता ने ये भी बताया की वह बाइक चलाने की जिद करने लगा। जब कोई उपाय काम नहीं आया तो उसे एक कमरे में बंद करना पड़ा। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad