
कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को अभी तक अपनी गिरफ्त में रखा हुआ है।
सरकार चाहे कश्मीर में शांति के कितने भी दावे करती रहे, लेकिन सच्चाई सामने आ ही गई। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने हाल ही में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया। जिसके बाद कुछ विपक्षी पार्टियों के नेताओं और खुद कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध किया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के तुरंत बाद भारत सरकार ने कुछ कुछ अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर लिया। कुछ दिन बाद महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को तो छोड़ दिया गया लेकिन कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को अभी तक अपनी गिरफ्त में रखा हुआ है।
पाकिस्तान लगातार भारत को युद्ध की धमकी देता रहा।
पाकिस्तान भी भारत के कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले पर पूरा परेशान दिखा। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने वाले मुद्दे को लेकर पाकिस्तान कई बड़े देशों के पास भी गया लेकिन उसे कहीं से राहत नहीं मिली। जिसके बाद पाकिस्तान लगातार भारत को युद्ध की धमकी देता रहा। भारत को अब सोचने की जरूरत है क्योंकि पाकिस्तान ही नहीं बल्कि कई कई देश अब कश्मीर को लेकर आवाज उठाने लगे हैं। कोई मुस्लिमों के नाम पर कश्मीर के लिए आवाज उठा रहा है तो कोई मानव जाति पर अन्याय को लेकर आवाज उठा रहा है। Read More
No comments:
Post a Comment