राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे.. - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 18, 2019

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे..

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे..


राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन वह चर्चा का विषय हमेशा बने रहते हैं।

कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होने से बचाने के लिए राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पूरी जान लगाए हुए हैं। बेशक राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन वह चर्चा का विषय हमेशा बने रहते हैं। वह नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करने से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्वालियर में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राफेल डील पर जांच करवाएगी। उन्होंने अपनी रैली में बातचीत के दौरान यह भी कहा कि यह जांच 2 लोगों के खिलाफ होगी पहले होंगे नरेंद्र मोदी और दूसरे अनिल अंबानी होंगे।
राहुल गांधी शुरुआत से ही राफेल डील पर चोरी का आरोप लगाते आ रहे हैं। हमेशा वह रॉफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को चोर और चोरी के आरोप में खरी खोटी सुनाते आए हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल खरीदने पर खुली बहस की चुनौती दे दी है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि वह अनिल अंबानी के घर को छोड़कर कहीं भी रफेल पर बहस को तैयार है। उन्होंने यहां तक दावा किया है कि अगर इस डील की सच्चाई सामने आ जाए तो नरेंद्र मोदी किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।
राहुल गांधी ने अपने बयान में आगे कहा कि आप राफेल डील पर बहस में मेरे सामने 15 मिनट भी नहीं टिक सकते आप देश के सामने खड़े तक नहीं हो पाएंगे एक बात याद रखिए सच्चाई से कोई नहीं बच सकता। उन्होंने 1999 मसूद अजहर की रिहाई का जिक्र करते हुए भी कहा कि बीजेपी सरकार ने मसूद अजहर को भारत से बाहर जाने दिया। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad