
भूल-भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है जिसे बेहद पसंद किया गया।
बॉलीवुड गलियारों में भूल-भूलैया के सीक्वल की चर्चा जोरों पर है। पहले फिल्म के मेन लीड़ को लेकर धमाका किया गया तो वहीं अब फीमेल लीड़ का नाम भी सामने आ गया है।
भूल-भूलैया 2 में अक्षय कुमार वाला किरदार कार्तिक आर्यन निभाने जा रहे हैं। फिल्म से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है जिसे बेहद पसंद किया गया।
वहीं सूत्रों की माने तो फीमेल लीड का नाम भी फाइनल कर लिया गया है। कबीर सिंह से वाहवाही लूटने वाली कियारा आडवाणी का नाम फाइनल करने की खबरे जोरों पर है।
सूत्रों के अनुसार फिल्म में फीमेल लीड में कियारा आडवाणी होंगी। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शूरू होगी। भूल भुलैया 2 अभी तक प्री-प्रोडेक्शन स्टेज पर है। बता दें कि अगर कियारा इस फिल्म में होंगी तो ये पहली बार होगा जब कार्तिक और कियारा बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। Read More
No comments:
Post a Comment