मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर भड़क कर दिया बड़ा बयान, कहा अखबार की सुर्खियां… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 13, 2019

मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर भड़क कर दिया बड़ा बयान, कहा अखबार की सुर्खियां…

 मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर भड़क कर दिया बड़ा बयान, कहा अखबार की सुर्खियां...


भारत की अर्थव्यवस्था दिन पर दिन गिरती जा रही है।

2019 भारतीय राजनीति के लिए बहुत ही अलग तरह से गुजरा है। 2019 का साल पूरा होने की तरफ बढ़ रहा है। चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी ने अपनी सरकार भी बना दी है लेकिन राजनीति अपने चरम पर है। 2019 भारतीय राजनीतिक इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस साल में राजनीति में इतनी उत्तल पुथल हुई है कि कभी-कभी इतनी उथल-पुथल एक दशक में नहीं होती।
लगातार दूसरी बार सत्ता में आती है मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर सबको चौंका दिया। नरेंद्र मोदी सरकार ने सबसे पहले तीन तलाक बिल पास कराया उसके बाद कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया। इन दोनों ऐतिहासिक फैसलों को कुछ दिन भी नहीं बीते थे कि नरेंद्र मोदी सरकार ने असम में आखिरी एनआरसी लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार ने नया ट्रैफिक व्हीकल एक्ट जारी कर दिया। सरकार के इन सभी ऐतिहासिक फैसलों का अलग-अलग तरह से विरोध किया जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर गहरी चिंता जताई

देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर गहरी चिंता जताई
दूसरी तरफ भारत की अर्थव्यवस्था दिन पर दिन गिरती जा रही है। मंदी ने ऑटोमोबाइल सेक्टर से होते हुए सभी सेक्टर में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कई कंपनियों पर ताले लटक चुके हैं और कई कंपनियों ने अपने आधे से ज्यादा कारीगरों को निकाल दिया है। जिसको देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बड़ा बयान दिया है जानकारी बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर सियासी हमला किया। मनमोहन सिंह ने अपने बयान में कहा कि अखबार की सुर्खियां बटोरने की राजनीति से बाहर निकलकर मोदी सरकार को देश की चुनौतियों से निपटने की जरूरत है।
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि देश इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बात को हम जितना जल्दी समझ ले यह हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने नोटबंदी को भी ऐतिहासिक गलती बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad