एम एस धोनी लेने वाले हैं सन्यास? विराट कोहली ने यह लिखकर दिए संकेत… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 13, 2019

एम एस धोनी लेने वाले हैं सन्यास? विराट कोहली ने यह लिखकर दिए संकेत…

एम एस धोनी लेने वाले हैं सन्यास? विराट कोहली ने यह लिखकर दिए संकेत..


भारतीय क्रिकेट टीम के आज तक हुए सबसे शानदार कप्तानों में से महेंद्र सिंह धोनी भी एक नाम है।

भारतीय क्रिकेट टीम का आज तक का सबसे शानदार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कहा जाए तो यह बिल्कुल गलत नहीं होगा। क्योंकि जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी तब भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे, T20, टेस्ट रैंकिंग में भारत का स्थान बहुत पीछे हुआ करता था।
महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी सन 2007 में संभाली थी और कप्तानी संभालते ही उन्होंने भारतीय टीम को 2007 T20 विश्व कप का विश्व विजेता बना दिया। उसके बाद देश और विदेश में कई सीरीज उन्होंने जीती। इसी तरह आगे बढ़ते हुए उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में इतिहास रच दिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने एक दिवसीय विश्वकप 2011 भी जीत लिया। उसके बाद उन्होंने अचानक कप्तानी छोड़ दी और फिर भारतीय टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया गया। विराट कोहली की कप्तानी में भारत विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में ही बाहर हो गई।

विराट कोहली द्वारा किए गए ट्वीट ने हंगामा मचा रखा है।

विश्व कप 2019 भारत के लिए विवादों से भरा रहा। विश्व कप 2019 में भारत के बाहर होने की वजह से विराट कोहली की कप्तानी पर भी सवाल उठे और कई दिग्गजों ने यह भी कहा कि विराट कोहली को हटाकर रोहित शर्मा को कप्तान बना देना चाहिए। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे के लिए  कोहली को ही कप्तान बनाए रखा और दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई से 2 महीने की छुट्टी लेकर कश्मीर अपनी आर्मी ट्रेनिंग के लिए निकल गए।
लेकिन गुरुवार को विराट कोहली द्वारा किए गए ट्वीट ने हंगामा मचा रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने T20 विश्व कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की धोनी के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि एक मैच जो मैं कभी भूल नहीं सकता। एम एस धोनी ने उन्हें ऐसे दौड़ाया है जैसे फिटनेस टेस्ट हो इस ट्वीट के बाद से धोनी की संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad