रिश्वत ना देने पर चालक ने एंबुलेंस ले जाने से किया मना, नवजात बच्चे ने ऑक्सीजन की कमी से तोड़ा दम
लोग पैसों के लिए किस हद तक गिर सकते हैं इसका ताजा उदाहरण जालौन के कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला। यहां एक नवजात बच्चे की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि परिजनों ने एंबुलेंस चालक को एक हजार की रिश्वत नहीं दी। जालौन की इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है, और ये सोचने को मजबूर कर दिया कि लोग पैसे के आगे किसी की जान की कीमत भी नहीं समझ पाते।

बताया जा रहा है कि गोवर्धनपुरा गांव के रहने वाली रजनी ने एक नवजात शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पर जन्म दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। जिस वजह से स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने नवजात शिशु को जिला चिकित्सालय उरई के लिए रेफर कर दिया। आपको बता दें, नवजात शिशु को उस समय ऑक्सीजन की भारी आवश्यकता थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस चालक ने ऑक्सीजन लगी सरकारी एंबुलेंस ले जाने के लिए एक हजार रूपये की रिश्वत की मांग की। Read More
No comments:
Post a Comment