अगर आप से कोई रिटेलर या दुकानदार कैरी बैग के पैस देने किए फोर्स करता है तो उसे नियम कानून जरुर बताएं ताकि दोबारा वो किसी से कैरी बैग के बदले पैसे मांगने से पहले हजार बार सोचे।
नई दिल्ली: जागो ग्राहक जागो ये तीन ऐसे शब्द है, जो आपको टेलिवीजन स्क्रीन से लेकर अखबार के विज्ञापन तक में दिख जाएंगे, लेकिन क्या सरकार के इस वाक्य को शापिंग सेक्टर के बड़े रिटेलर क्या अक्षरसह पालन कर रहे है, जवाब है नहीं।

दरअसल पंचकूला में एक युवक जब शापिंग करने के बाद भुगतान के लिए बिलिंग काउंटरर पर गया तो युवक से कैरी बैग के लिए 18 रुपए मांगे गए। जिसके बाद युवक इसकी शिकायत SCDRC में जाकर कर दी। जिसके बाद कमीशन ने कार्रवाई के तौर पर कंपनी पर 11,518 का जुर्माना लगा दिया।
No comments:
Post a Comment