यातायात विभाग द्वारा आदेश राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को जारी किया गया
नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लिए जाने वाले ऐतिहासिक फैसले देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दूसरी बार लगातार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आते ही नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन तलाक बिल पास करवाना, कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना, असम में आखिरी एनआरसी लिस्ट जारी करना, और अब आखरी में नया यातायात नियम लागू करना जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
वैसे तो सभी लिए गए ऐतिहासिक फैसलों पर नरेंद्र मोदी सरकार का विरोध किया गया है लेकिन नए यातायात नियम वाले फैसले की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार को ज्यादा विरोध झेलना पड़ रहा है। अब इसको लेकर एक और खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश यातायात विभाग ने पत्र जारी करते हुए ट्रैफिक पुलिस को सिर्फ दस्तावेजों की जांच के लिए वाहनों को ना रोकने का आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले एक घटना हुई जिसमें नोएडा के एक 35 साल के व्यक्ति को पुलिस ने वहां उनके दस्तावेजों की जांच के लिए रोका जिसकी वजह से उसकी आर्ट अटैक से मौत हो गई।

No comments:
Post a Comment