कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और संतोष गंगवार के इस बयान पर बहुत नाराज़ नज़र आईं। उन्होंने कहा कि मंत्री जी 5 साल से ज्यादा समय से आप की सरकार है।
लगातार दूसरी बार सत्ता में आते ही बेशक सरकार ऐतिहासिक फैसले लेने में लगी हुई हो लेकिन कई ऐसी जगह है जहां सरकार लगातार फेल होती जा रही है। आज के समय में देश में रोजगार बढ़ने की तो दूर की बात है रही सही नौकरियां तक जा रही है। ऑटोमोबाइल से लेकर हर सेक्टर में आज मंदी का दौर चल रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था दिन पर दिन गिरती जा रही है।

नई नौकरियों की तो दूर की बात है जो पुरानी नौकरियों पर लोग लगे हैं कंपनियों उन्हें भी निकालने में लगी हुई है। भारत की गिरती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर विपक्षी पार्टी मोदी सरकार पर दबाव बनाए जा रही हैं। जिसके बदले में बीजेपी सरकार के कुछ नेता अजीबोगरीब जवाब दे रहे हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बड़ा ही विवादित बयान देते हुए कहा है कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है हमारे उत्तर भारत के लोगों में ही योग्यता की कमी है। Read More
No comments:
Post a Comment