जया किशोरी ने कहा कि वह कोई सन्यासी महिला नहीं है। उन्होंने बातचीत के दौरान आगे कहा कि मैं एक साधारण महिला हूं जो भजन सुनाती हूं।
भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में इंसान बहुत थका-थका और चिड़चिड़ा रहने लगाता है। आज के दौर में अगर सबसे ज्यादा सुकून कोई चीज देती है तो वह लोगों के मनपसंद गाने। सारे दिन की भागदौड़ और कामों में जब भी बीच में समय मिलता है लोग गाना सुनना बहुत पसंद करते हैं। भारतीय गाने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

जिस तरह भारतीय गाने सारी दुनिया में प्रसिद्ध है ठीक उसी तरह भारतीय भजन भी सारी दुनिया में लोकप्रियता बटोरते हैं। जया किशोरी एक भजन गायक के रूप में उभरता हुआ नाम सामने आया है। यह नाम भजनों को सुनने और उन्हें पसंद करने वाले लोगों को अच्छी तरह याद रहता है। जया किशोरी बहुत ही खूबसूरती से भजनों को गाती है। लोगों के दिमाग में उनकी शादी को लेकर भी कई तरह के विचार बनते हैं। क्योंकि कई लोग भजन गायक होने की वजह से उन्हें सन्यासी भी मान लेते हैं। Read More
No comments:
Post a Comment