यूपी के बागपत में पुलिस नहीं है सुरक्षित! - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 18, 2019

यूपी के बागपत में पुलिस नहीं है सुरक्षित!

यूपी के बागपत में पुलिस नहीं है सुरक्षित!


यूपी के बागपत में पुलिस नहीं है सुरक्षित, बेखौफ बदमाशों ने महिला सिपाही को गोली मारकर की लूटपाट

यूपी के बागपत में इन दिनों बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां खुद पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। बदमाश पुलिस को ही अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला महिला सिपाही के साथ लूटपाट का है। गाजियाबाद से ड्यूटी करके अपने घर लौट रही महिला कांस्टेबल रेनू को बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। और स्कूटी, दो लाख रुपए, मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
शव को सड़क पर रखकर गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बताया जा रहा है कि इस घटना को दो बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर अंजाम दिया है। बदमाशों ने महिला कांस्टेबल रेनू के हाथ में गोली मार दी। जिससे वो घायल हो गई। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रेनू को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मेरठ के इस विश्वविद्यालय के अधीक्षक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस इस मामले को पारिवारिक रंजिश और आपसी विवाद से जोड़कर भी देख रही है। क्योंकि रेनू का अपने ससुराल में विवाद चल रहा है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पूर्व में भी रेनू पर हमला कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad