सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढग़्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 18, 2019

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढग़्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढग़्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण


मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरसंभव राहत के लिए प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी खड़े रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के दूबेछपरा में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। दुबेछपरा रिंग बंधा टूटने के बाद पहुंचे मुख्यमंत्री ने पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री का वितरण किए जाने के साथ ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरसंभव राहत के लिए प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी खड़े रहेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध रखी जाए। बाढ़ पीड़ितों को ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल के साथ दवाओं और आवागमन के लिए पर्याप्त नौकाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओं के लिए चारा और उनके चिकित्सा संबंधी तैयारी भी पूरी तरह दुरुस्त रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलस्तर अभी भी बढ़ सकता है। ऐसे में कटान प्रभावित क्षेत्रों में कटान रोकने की भी तैयारी पूरी रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढग़्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ और कटान में जिनका भी किसी प्रकार का नुकसान हुआ है तो उनको 12 घंटे के भीतर मुआवजा दे दिया जाए। इसमें बिलकुल भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सभी जनपदों में पर्याप्त धनराशि पहले से ही दी जा चुकी है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad