नहीं थम रहा यूपी में तेज रफ्तार का कहर, बरेली में एक बेकाबू टैंकर ने युवक को रौंदा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 28, 2019

नहीं थम रहा यूपी में तेज रफ्तार का कहर, बरेली में एक बेकाबू टैंकर ने युवक को रौंदा

Image result for ACCIDENT tractor

लोगों का कहना है कि पहले भी इस जगह पर कई जानें जा चुकी हैं। लेकिन फिर भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यूपी में लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। तेज रफ्तार का कहर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोग लगातार सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बदायूं रोड़ पर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
दिल्ली मेट्रो में करते हैं सफर, तो हो जाइए सावधान! 
Image result for ACCIDENT tractor
बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों का कारण अवैध अतिक्रमण और रोड पर गड्ढे बताये जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले भी इस जगह पर कई जानें जा चुकी हैं। लेकिन फिर भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आपको बता दें, बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बदायूं रोड पर मेधांश हॉस्पिटल के सामने अनियंत्रित टैंकर ने गणेश नगर के रहने वाले युवक धीरज को रौंद दिया। धीरज के सिर के ऊपर टैंकर का पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad