
आतंकियों ने एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलते हुए एक सैन्य गश्तीदल पर हमला कर दिया।
आतंकियों ने एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलते हुए एक सैन्य गश्तीदल पर हमला कर दिया। तो वहीं आतंकियों के द्वारा किए गए हमले में जवानों ने अपनी पोजीशन लेते हुए जवाबी फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग पर आतंकी वहां से भाग निकले और कस्बे के एक घर में छिप गए। जिस घऱ में छीपे वो घऱ विजय कुमार का था जिसमें सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के चंगुल से बिना किसी नुकसान के सभी सदस्यों को बचा लिया है।

यही नहीं विजय कुमार के आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। उसके बाद आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई। सुरक्षाबलों को इस अभियान में सफलता मिली और तीनों आतंकवादियों को मार गिराया। बता दें कि मकान में छिपे आतंकवादियों की संख्या पांच बताई जा रही है। जिसके कारण जम्मू और रामबन में ट्रैफिक को भी रोक दिया गया है, और स्थानीय निवासियों को चेतावानी दी गई है कि लोग अपने घरों से बहार ना निकले। Read More
No comments:
Post a Comment