बिलाल सिद्दीकी की किताब बार्ड ऑफ ब्लड पर बनी वेब सीरीज की कहानी से अलग नहीं है, लेकिन बेहतर जरूर है।
शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी बार्ड ऑफ ब्लड नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था जो इंतजार अब खत्म हो चुका है। आपकों बता दें कि पहले सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन दर्शकों ने नकार दिया था। अब बारी है शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की पहली वेब सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ की है।

दरअसल नेटफ्लिक्स का पुरानी किताबों से मोह उसके लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है बात करते है वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड की तो फैंस को लम्बे समय से इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार था और जब ये आ गई है तो लोग इसके बारे में बात करते नहीं थक रहे हैं।
लेखक बिलाल सिद्दीकी की किताब बार्ड ऑफ ब्लड पर बनी वेब सीरीज की कहानी से अलग नहीं है, लेकिन बेहतर जरूर है। आपकों बता दें कि इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार इमरान हाशमी, सोभिता धूलिपाला, विनीत कुमार सिंह और जयदीप अहलावत का है। वेब सीरीज की कहानी भारत के कुछ सीक्रेट एजेंट्स को बलूचिस्तान में तालिबानियों ने पकड़ लिया है ऐसे में इंडिया के चीफ अपने पुराने और बेस्ट एजेंट को बलूचिस्तान एजेंट्स की जान बचाने के लिए भेजते हैं। लेकिन इस पुराने एजेंट कबीर आनंद यानी इमरान हाशमी का अतीत इस मिशन के आड़े आ रहा है।
No comments:
Post a Comment