
अमेरिका और ईरान जंग की कगार पर है वहीं दूसरी तरफ इंडिया और पाकिस्तान के रिश्तों भी काफी सालों से बिल्कुल भी अच्छे नहीं चल रहे हैं।
आज के दौर में हर देश अपने आप को शक्तिशाली बनाने में लगा हुआ है। इसलिए हर देश अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने में लगा हुआ है। क्योंकि जिस देश के पास जितनी ज्यादा परमाणु शक्ति है वह उतना ही ज्यादा खतरनाक है और दुनिया के हर देश उससे उतना ही डरेंगे। बहुत सारे देशों के आपसी रिश्ते बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहे हैं। अमेरिका और ईरान जंग की कगार पर है वहीं दूसरी तरफ इंडिया और पाकिस्तान के रिश्तों भी काफी सालों से बिल्कुल भी अच्छे नहीं चल रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं है जब तीसरा विश्वयुद्ध दस्तक दे देगा।

एक रिपोर्ट से यह पता चला है कि आज धरती पर इतना परमाणु हथियार है कि वह धरती को 7 बार नष्ट कर सकता है। इसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धरती पर परमाणु हथियार कितना बढ़ चुका है। हर देश किसी ना किसी दूसरे दुश्मन देश को परमाणु बम गिराने की धमकी देता ही रहता है। कश्मीर में हुए पुलवामा हमले और कश्मीर के अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान भी भारत को परमाणु बम की धमकी देता रहता है।
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के पास आज लगभग 140 से 150 परमाणु हथियार मौजूद है। परमाणु हथियार के मामले में पाकिस्तान एक खतरनाक देश है। अमेरिका के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमान एफ-16 को बदलकर परमाणु हथियार इस्तेमाल करने के लायक भी बना लिया है। पाकिस्तान की वायु सेना ने परमाणु हथियार को ले जाने के लिए लड़ाकू विमानों की एक टुकड़ी को कराची के पश्चिम में मसरूर एयरबेस पर रखा हुआ है। यहां पर पाकिस्तान ने बहुत ज्यादा सुरक्षा कर रखी है। इन्हें हमेशा अंडरग्राउंड ही रखा जाता है।
No comments:
Post a Comment