राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, ट्विटर के जरिये दी बधाई - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 18, 2019

राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, ट्विटर के जरिये दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की  शुभकामनाये, और उनके स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु होने की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर 2019 को 69 वर्ष के हो गये, और उनके 69 जन्मदिन पर
राष्ट्रपति -- रामनाथ कोविंद

भाजपा के अध्यक्ष एवं ग्रह मंत्री - अमित शाह

Happy Birthday Narendra Modi: ममता बनर्जी से लेकर केजरीवाल तक, PM मोदी के जन्मदिन पर नेताओं ने कुछ यूं दी बधाई
राहुल गांधी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'नरेंद्र मोदी जी को उनके 69वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।'
राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ व प्रसन्नचित्त बनाए रखे और आप, आने वाले अनेक वर्षों तक राष्ट्र की एकनिष्ठ सेवा करते रहें।'
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध उनके यशस्वी सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। आपका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव अनुकरणीय प्रेरणा स्रोत रहा है।' उन्होंने कहा कि आपके ओजस्वी नेतृत्व में नए भारत की नवाकांक्षाओं से प्रेरित रचनात्मक जन आंदोलनों को देश के नागरिकों ने सहर्ष अंगीकार किया है, हर देशवासी राष्ट्र निर्माण के इस यज्ञ की सफलता के प्रति आशान्वित और प्रतिबद्ध है। नए भारत के प्रकाश स्तंभ के रूप में आपको स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।
Image result for pm modi hd
अमित शाह ने मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया,‘‘ आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।' उन्होंने कहा, ‘‘हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम एवं संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।''
जनता दल एस प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और समृद्धि दे। ''

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad