
पीएम मोदी के मुरीदों में बॉलीवुड बिरादरी भी है। तभी उनकी जिंदगी से प्रेरित कहानियों पर फिल्में और वेब शोज बनने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
पीएम मोदी के मुरीदों में बॉलीवुड बिरादरी भी है। तभी उन पर बायोपिक या फिर उनकी जिंदगी से प्रेरित कहानियों पर फिल्में और वेब शोज बनने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी साल विवेक ओबेरॉय भी उन पर बायोपिक लेकर आए थे। अब संजय लीला भंसाली और महावीर जैन ने मोदी की जिंदगी पर ‘मन बैरागी’ नाम से एक स्पेशल फीचर फिल्म तैयार किया है। उसका फर्स्ट लुक मंगलवार को पीएम के जन्मदिन पर जारी किया गया। इस फिल्म को क्लब 60 वाले संजय त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है।
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, “हमारे प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी को उनकी जिंदगी के डिफाइनिंग मोमेंट्स पर बेस्ड संजय लीला भंसाली और महावीर जैन के स्पेशल फीचर ‘मन बैरागी’ का फर्स्ट लुक पेश करते हुए खुशी हो रही है।” read more
No comments:
Post a Comment