आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 25, 2019

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका


कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर फिल्म ड्रीम गर्ल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। ड्रीम गर्ल को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं और फिल्म कमाई के मामले में लोगों को हैरान करती जा रही है। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की ये फिल्म शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल हो गई है।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का पहला पोस्टर हुआ रिलीज,
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर फिल्म ड्रीम गर्ल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इससे फिल्म के मेकर्स काफी खुश हैं। मेकर्स ने कमाई के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। ड्रीम गर्ल ने 12वें दिन यानि मंगलवार को भी 3.30 करोड़ की कमाई की है।
आपको बता दें, ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की बड़ी ओपनर भी बन गई है। पूजा के किरदार में तो आयुष्मान को पहचानना मुश्किल हो जाता है कि ये लड़का है या लड़की। वहीं पिछले हफ्ते सोनम कपूर की द जोया फैक्टर, सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास और संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम रिलीज हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी ड्रीम गर्ल की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad