
विधवा महिला का कहना है कि उसके पड़ोसी ने उसे जबरन घर से निकाल दिया जबकि उसके पास घर के सभी कागजात हैं।
यूपी के सिद्धार्थनगर में एक विधवा महिला को इंसाफ के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। विधवा महिला का कहना है कि उसके पड़ोसी ने उसे जबरन घर से निकाल दिया जबकि उसके पास घर के सभी कागजात हैं। महिला का कहना है कि वह घर में करीब 20 सालों से रह रही है, और स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
आपको बता दें, विधवा महिला अपने बच्चों और बूढ़ी सास के साथ अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। और इंसाफ के लिए दरवाजा खटखटा रही है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील के भवानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली जन्नतुल निशा के पति की मौत 8 साल पहले हो चुकी है। उसके पति ने जीवित रहते यह जमीन ली थी और उस पर निर्माण भी करवाया था। अब उसके पड़ोसी परमेश्वर ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पास घर के सारे कागजात हैं। फिर भी उसे घर से निकाल दिया गया। जन्नतुल निशा की मानें तो एक दिन रात में परमेश्वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर का सामान बाहर फेंक दिया और घर पर कब्जा कर ताला लगा दिया। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि यह प्रकरण अभी उनके संज्ञान में आया है। अगर ऐसा मामला है तो पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment