
बुधवार सुबह से ही लोग अमिताभ बच्चन के घर के बाहर पोस्टर और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहे।
बॉलीवुड में अगर आज सबसे बड़े सुपरस्टार की बात की जाए तो यह नाम अमिताभ बच्चन का ही होगा। बॉलीवुड नहीं बल्कि सारी दुनिया में शायद ही कोई ऐसा महानायक होगा जो इतने लंबे समय तक अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता रहा हो। अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। बॉलीवुड में आज उनसे बड़ा स्टार कोई नहीं है।
लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के घर के बाहर बुधवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन देखा गया। बुधवार सुबह से ही लोग अमिताभ बच्चन के घर के बाहर पोस्टर और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। जानकारी के लिए बता दें कि विरोध प्रदर्शन की वजह अमिताभ बच्चन का मुंबई मेट्रो को सपोर्ट करना है। उनके एक ट्वीट के बाद यह विरोध प्रदर्शन बढ़ता चला गया। अमिताभ के घर जलसा के बाहर लोग हाथों में ‘सेव अरे’ के नाम का पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
दरअसल अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके मुंबई मेट्रो की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह प्रदूषण का समाधान है मेरे एक दोस्त को मेडिकल इमरजेंसी थी उसने कार के बदले मेट्रो से जाना चुना। घर पर आकर उसने बताया कि मेट्रो तेज सुविधाजनक और सबसे सही है। अपने ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन ने यह भी लिखा कि प्रदूषण का संविधान अधिक पेड़ लगाओ मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं। क्या आपने लगाए हैं? मुंबई मेट्रो के ऑफिशियल अकाउंट से अमिताभ बच्चन को इसका रिप्लाई भी आया उन्होंने अमिताभ बच्चन का धन्यवाद किया।
जानकारी के लिए बता दे कि कुछ दिनों पहले ही मुंबई मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए आरे वन में 2700 से अधिक पेड़ों को काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन का हिस्सा खुद बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी रही थी। लता मंगेशकर के साथ कुछ और बॉलीवुड कलाकारों ने श्रद्धा कपूर का साथ देकर पेड़ों के काटे पर खेद जताया था।
No comments:
Post a Comment