गूगल लेकर आया है भारत के लिए कुछ खास, समझा हिंदी का महत्व… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 19, 2019

गूगल लेकर आया है भारत के लिए कुछ खास, समझा हिंदी का महत्व…

गूगल लेकर आया है गूगल फॉर इंडिया

गूगल फॉर इंडिया के तहत कंपनी ने भारत के लिए कई सेवाओं की घोषणा की है। हिंदी में खास ध्यान रखा है। वहीं कंपनी ने कहा है कि लोग अब हिंदी में भी गूगल सर्च कर रहे हैं।

देश में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने को लेकर हंगामा जरूर मचा है लेकिन हिंदी की अहमियत और हिंदी की मजबूती को गूगल समझ गया है। गूगल फॉर इंडिया के तहत कंपनी ने भारत के लिए कई सेवाओं की घोषणा की है। हिंदी में खास ध्यान रखा है। वहीं कंपनी ने कहा है कि लोग अब हिंदी में भी गूगल सर्च कर रहे हैं।
WHATSAPP में आया नया फीचर, स्टेटस अपडेट करने वालो का होगा फायदा
लोग अब हिंदी में 10 गुना ज्यादा सर्च कर रहे हैं। इसलिए भारत में सर्च रिजल्ट में बदलाव चल रहा है। इंडिक लैंग्वेज के लिए सर्च रिजल्ट नए तरीके से नज़र आएगा। पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड होगा और अब ये पहले से ज्यादा बेहतर होगा।
यूँ तो आये दिन गूगल कुछ न कुछ बदलाव लाता ही है लेकिन इस बार गूगल कुछ अलग लाया है ‘गूगल फॉर इंडिया’, जिसके बारे में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर कहा है आज, हमने Google रिसर्च इंडिया – बैंगलोर में एक नई AI अनुसंधान टीम की घोषणा की, जो कि स्वास्थ्य विज्ञान, कृषि, शिक्षा और अन्य बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए कंप्यूटर विज्ञान को आगे बढ़ाने और AI अनुसंधान को लागू करने पर केंद्रित होगी।
“हिन्दी” भाषा एक प्रेम कथा, हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
इस इवेंट के दौरान कंपनी ने इंटरनेट साथी के बारे में भी चर्चा की। इंटरनेट साथी गूगल का एक प्रोग्राम है जिसकी मदद से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाई जाती है। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad