आरएएफ का स्थापना दिवस आज, देश का यह बड़ा नेता परेड में होगा शामिल… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 30, 2019

आरएएफ का स्थापना दिवस आज, देश का यह बड़ा नेता परेड में होगा शामिल…



आज आरएएफ के 27 वें स्थापना दिवस की परेड में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

2019 देश की राजनीति का बहुत बड़ा साल रहा क्योंकि इस साल राजनीति में काफी उथल-पुथल देखी गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की सालगिरह परेड के लिए सोमवार को यानी आज यहां सलामी लेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि आरएएफ दंगों को रोकने और भीड़ को काबू करने के लिए विशेष रूप से गठित एक टीम होती है। देश के गृहमंत्री अमित शाह अर्धसैनिक बल की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि जब से अमित शाह को देश का गृहमंत्री बनाया गया है तब से वह सरकार के लिए ऐतिहासिक फैसले लेने में लगे हुए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने में गृहमंत्री अमित शाह का सबसे बड़ा हाथ बताया जा रहा है। यहां तक कि असम में आखरी एनआरसी लिस्ट जारी करने में भी अमित शाह का ही दिमाग बताया जा रहा है। उनके इस तरह के कामों को देखते हुए अमित शाह को बीजेपी पार्टी का चाणक्य भी कहा जाता है।
जानकारी मिली है कि आज आरएएफ के 27 वें स्थापना दिवस की परेड में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। अहमदाबाद के वस्त्र क्षेत्र में स्थित बटालियन नंबर 100 के साथ मौजूद रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि आरएएफ का स्थापना दिवस वैसे तो 7 अक्टूबर को है। लेकिन गृहमंत्री के बिजी होने की वजह से ही है कार्यक्रम पहले ही किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad