
नरेंद्र मोदी सिर्फ विदेशों का ही दौरा नहीं करते बल्कि देश में भी हर जगह घूमते रहते हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने दौरे को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कई विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते रहते हैं कि नरेंद्र मोदी सिर्फ दौरे करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। नरेंद्र मोदी सिर्फ विदेशों का ही दौरा नहीं करते बल्कि देश में भी हर जगह घूमते रहते हैं। देश के किसी महापुरुष का किसी भी राज्य में जन्मदिन का उत्सव हो या किसी संस्थान के लिए किया गया बड़ा कार्यक्रम हो, नरेंद्र मोदी लगभग सभी कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में विदेशी दौरे से लौटे हैं। जानकारी मिली है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां चेन्नई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी मद्रास के 56वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। यह तो सभी जानते हैं कि इंजीनियर भारत का भविष्य होता है। इस समारोह में आईआईटी के वर्तमान के छात्र और भूतपूर्व छात्र सभी शामिल होंगे। इन छात्रों के लिए नरेंद्र मोदी को सुनना बड़े गर्व की बात होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह के लिए चेन्नई में आऊंगा। मैं भारत के कुछ प्रतिभाशाली लोगों के साथ रहने के लिए उत्सुक हूँ। मैं अपने भाषण के लिए अपने विचारों को साझा करने के लिए आप सभी विशेष रूप से वर्तमान में पढ़ाई कर रहे आईआईटी छात्रों और आईआईटी के पूर्व छात्रों को बुलाता हूं। यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी के छात्रों को किस तरह से संबोधित करते हैं।
No comments:
Post a Comment