फिल्म पृथ्वी राज चौहान को लेकर अक्षय कुमार को मिली धमकी, चम्बल के पूर्व डाकू ने कही ये बात - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 26, 2019

फिल्म पृथ्वी राज चौहान को लेकर अक्षय कुमार को मिली धमकी, चम्बल के पूर्व डाकू ने कही ये बात




2020 में दिवाली के मौके पर आने वाली फिल्म पृथ्वी राज चौहान को लेकर चम्बल के मशहूर पूर्व डाकू मलखान सिंह ने अक्षय कुमार को तथ्यों से छेड़छाड़ ना करने की चेतावनी दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। इस वक्त अक्षय कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अपने दमदार अभिनय के दम पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस के दिल में जगह बना रखी है। लेकिन कभी कभी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर मुश्किल में भी आ जाते हैं। उनकी आने वाली फिल्म पृथ्वी राज चौहान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
2020 में दिवाली के मौके पर आने वाली फिल्म पृथ्वी राज चौहान को लेकर चम्बल के मशहूर पूर्व डाकू मलखान सिंह ने अक्षय कुमार को तथ्यों से छेड़छाड़ ना करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही मलखान सिंह ने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। आपको बता दें, अक्षय कुमार राजपूत शूरवीर राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं और मलखान सिंह का कहना है कि उनके पूर्वज खेत सिंह को भी इस फिल्म की कहानी का हिस्सा बनाया जाए।
चम्बल के पूर्व डाकू मलखान सिंह का कहना है कि अक्षय कुमार को फिल्म बनाने से पहले उनसे जरूर मिलना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए मलखान सिंह ने कहा कि खेत सिंह पृथ्वीराज चौहान के दरबार में मुख्य लोगों में से एक थे और उन्हें फिल्म में जरूर दिखाना चाहिए। आपको बता दें, फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वी राज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे और ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad