श्रीनगर में NSA अजित डोभाल, महबूबा मुफ्ती ने कसा दौरे पर तंज - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 26, 2019

श्रीनगर में NSA अजित डोभाल, महबूबा मुफ्ती ने कसा दौरे पर तंज

श्रीनगर में NSA अजित डोभाल, महबूबा मुफ्ती ने कसा दौरे पर तंज


31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा और यहां पूरी तरह से केंद्र के कानून लागू हो जाएंगे।

श्रीनगर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सुरक्षा का जायजा लिया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के 50 दिन से बाज यह दूसरी बार अजित डोभाल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। घाटी में कुछ पाबंदियों के बीच सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं श्रीनगर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सुरक्षा स्थानीय लोगों और अधिकारियों से मुलाकात की।
बता दें कि 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा और यहां पूरी तरह से केंद्र के कानून लागू हो जाएंगे। यही कारण है कि अजित डोभाल एक बार फिर कश्मीर पहुंचे हैं, जहां पर वह मौजूदा हालात का जायजा ले रहे हैं।
अजित डोभाल इस दौरे पर कितने दिन कश्मीर में रहेंगे, अभी ये बात सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि इससे पहले 5 अगस्त को अजित डोभाल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। अजित डोभाल ने तब आम लोगों से मुलाकात की थी, श्रीनगर की सड़कों पर घूमकर खाना भी खाया था।
वहीं अजित डोभाल को श्रीनगर दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने तंज कसा है। ट्वीट कर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अजित डोभाल के पिछले दौरे में फोटो सेशन के दौरान मेन्यू में बिरियानी था, क्या इस बार हलीम है? Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad