अब इस देश के राष्ट्रपति ने UN में उठाया कश्मीर का मुद्दा, फिर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 26, 2019

अब इस देश के राष्ट्रपति ने UN में उठाया कश्मीर का मुद्दा, फिर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी

राष्ट्रपति रेसेप तैयप एदरेगान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा

राष्ट्रपति रेसेप तैयप एदरेगान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के बाद भी भारतीय कश्मीर में 80 लाख लोग लोग बुरी तरह फंसे हुए हैं।
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए हुए काफी दिन बीत चुके हैं लेकिन कश्मीर का मुद्दा बिल्कुल भी ठंडा पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन कोई ना कोई कश्मीर मुद्दे पर बड़ा बयान दे ही देता है जिसकी वजह से राजनीति अपने चरम पर पहुंच जाती हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर सबको चौंका दिया था। अलगाववादी नेता और कुछ विपक्षी पार्टियों के नेता सरकार के इस फैसले को हजम नहीं कर सके। महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी जैसे बड़े नेताओं ने सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया।

खुद पाकिस्तान भी भारत के इस फैसले से बहुत परेशान दिख रहा है। फैसले के विरुद्ध पाकिस्तान कई देशों के पास लगातार जा रहा है, लेकिन उसे कहीं से कोई राहत नहीं मिली है।  कश्मीर मुद्दे पर अब तुर्की के राष्ट्रपति ने भी एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एदरेगान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के बाद भी भारतीय कश्मीर में 80 लाख लोग लोग बुरी तरह फंसे हुए हैं। उन्होंने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कश्मीर के भविष्य के लिए संघर्ष के बजाय कश्मीर का हल बातचीत से निकाला जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad