इस दौर में पाकिस्तान को पीएम मोदी ने हर जगह लताड़ा और फिर भारत की ताकत से पूरी दुनिया को रु-ब-रु करवाया।
अमेरिका दौरे से पीएम मोदी आज भारत वापस लौट रहे है। ह्युस्टन में मेगा शो, विश्व के नेताओं से मुलाकात और फिर यूएन में विश्व के नाम संबोधन, इस दौर में पाकिस्तान को पीएम मोदी ने हर जगह लताड़ा और फिर भारत की ताकत से पूरी दुनिया को रु-ब-रु करवाया। इस सफल दौरे के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस लौट रहे है।
अपने अमेरिकी दौरे के सबसे आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। ह्युस्टन में हुए मेगा शो के दौरान पीएम मोदी के भाषण की पूरी दुनिया ने तारिफ की। मोदी और ट्रंप की जुगलबंदी ने उस समारोह को और भी भव्य बनाया। 50,000 दर्शकों के बीच अमेरिका और भारत की दोस्ती को पूरी दुनिया ने देखा। ह्रयुस्टन के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी प्रधानमंत्री मोदी का जलवा देखने को मिला।

17 मिनट के अपने भाषण में पीएम मोदी ने दुनिया को कई बड़े संदेश दिए। आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को ‘युद्ध’ का संदेश नहीं, बल्कि शांति का संदेश ‘बुद्ध’ दिया है। जिसके साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से डरे सहमे अंदाज में यूएन के सामने अपना रोना रोया।
सफल अमेरिकी दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी की भारत वापसी के लिए भारत में उनके स्वागत की तैयारियां भी जोरों पर है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर 20 हजार की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ता एयरपोर्ट से स्वागत जुलूस निकालने की भी तैयारी कर रहे हैं। Read More

No comments:
Post a Comment