
IIFA Awards 2019 का ऐलान हो चुका है जहां आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला
IIFA Awards 2019 का ऐलान हो चुका है जहां आलिया भट्ट को फिल्म राजी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो वहीं रणबीर सिंह फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए।.
सितारों से सजी इस शाम में बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से समां बांध दिया। सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट्, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित और रेखा जैसे कई दिग्गज सितारें इस अवॉर्ड नाईट में नजर आए।

IIFA Awards 2019 खास है क्योंकि यह पहली बार मायानगरी मुंबई में आयोजित हुआ है। सितारों से जगमगाती इस शाम में हर सितारा अपनी एक अलग चमक लेकर आया था। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जैसे कलाकार बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर चुने गए तो वहीं एक फिल्म रही जिसे बेहद सराहा गया। ‘अंधाधुन’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड इसके डायरेक्टर श्रीराम राघवन को मिला। Read More
No comments:
Post a Comment