
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान कोहली के धमाल के चलते साउथ अफ्रीका को 1 ओवर पहले ही 7 विकेट से हरा दिया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही T20 सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान कोहली के धमाल के चलते भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जिसके साथ ही टीम इंडिया ने भारतीय सरजमी पर T20 मैचों में साउथ अफ्रीका के विजयी अभियान पर भी रोक लगा दी। आपको बता दें कि अब तक अफ्रीकी टीम भारत में एक भी T20 मैच नहीं हारी थी।

दूसरे मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने कप्तान क्विंटन डी कॉक और बावुमा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से दीपक चाहर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान कोहली के धमाल के चलते साउथ अफ्रीका को 1 ओवर पहले ही 7 विकेट से हरा दिया। कप्तान कोहली ने इस मैच में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा ओपनर शिखर धवन ने भी 40 रनों की पारी खेली। शिखर धवन को डेविड मिलर ने बेहतरीन कैच लेकर पवेलियन भेजा।

कप्तान कोहली को उनकी शानदार पारी के चलते मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस पारी के साथ ही कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 71 मैचों में 50.85 की औसत के साथ 2441 रन बनाये हैं। तो वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 97 मैचों में 32.45 की औसत के साथ 2434 रन बनाये है। Read More
No comments:
Post a Comment