MRI कराना बुजुर्ग को पड़ गया महंगा, बंद कर भूले डॉक्टर
अगर आप एमआरआई कराने जा रहे है, तो रुकिये और सावधान हो जाए.. किहीं ऐसा न हो कि आप मुसीबत में पड़ जाए। हम ऐसा इसलिए बोल रहे है क्योंकि हरियाणा में एक शख्स को मेडिकल स्टाफ एमआरआई मशीन में बंद करके भूल गया। मामला हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर 6 का है, जहां 61 साल का एक बुजुर्ग व्यक्ति राम मेहर जांच कराने अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनको स्कैनिंग के लिए एमआरआई मशीन में भेज दिया, लेकिन बाद में उन्हें निकालना भूल गए।

एमआरआई मशीन में ज्यादा रुकने के कारण राम मेहर की सांसे फूलने लगी। उन्होंने बाहर निकलने के लिए हाथ पैर मारे लेकिन मशीन के अंदर बेल्ट से बंधे होने के चलते वो हिल भी नहीं पाए। लेकिन कहते है ना अगर प्रयास करो तो असंभव काम भी संभव हो जाता है.. राम मेहर ने हार नहीं मानी और बाहर निकलने के लिए हाथ पैर मारे। लगातार कोशिश करते रहने के बाद उनकी बेल्ट टूट गई और वो मशीन से बाहर आए गए।
पीड़ित बुजुर्ग ने अस्पताल के स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और हेल्थ डीजी डॉ सूरज भान कंबोज को लिखित में शिकायत भेजी। अपनी शिकायत में पीड़ित बुजुर्ग ने कहा कि अगर वो कुछ देर और मशीन में बंद रहते तो उनकी मैक हो जाती। इन आरोपों पर खारिज करते हुए स्टाफ के एक कर्मचारी का कहना है कि हमारे टेक्नीशियन ने बुजुर्ग को मशीन से बाहर निकालने में मदद की थी।

उन्होंने कहा कि मरीज का स्कैन 20 मिनट का था और उनके आखिरी 3 मिनट ही बजे थे। इस दौरान वो हिलने लगे और बाहर आने के लिए हाथ पैर मारने लगे। जिसके बाद टेक्नीशियन ने उनके बाहर निकलने पर मदद की। इस मामले पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। खैर ये खबर पढ़ने के बाद आप भी सावधान हो जाए ताकि आप ऐसी किसी मुसीबत में में पड़ जाए।
No comments:
Post a Comment