पाक में हिंदू लड़की की मौत का मामला, पाकिस्तान ने जांच से पीछे खींचे हाथ - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 23, 2019

पाक में हिंदू लड़की की मौत का मामला, पाकिस्तान ने जांच से पीछे खींचे हाथ

निमरिता मौत मामला: पाकिस्तान ने किया न्यायिक जांच से इन्कार

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के लरकाना में हिंदू छात्रा निमरिता के मौत के मामले में पाकिस्तान न्यायाधीश ने जांच कराने से इन्कार कर दिया है। बताया जा रहा है हिंदू छात्रा डेंटल कॉलेज की स्टूडेंट थी। जानकारी के मुताबिक, छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। छात्रा की मौत को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने खुदकुशी करार दी थी, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। हर जगह सोशल मीडिया पर छात्रा के लिए इंसाफ की मांग की जाने लगी। जिसके बाद इमरान सरकार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रुकिये! कराने जा रहे MRI, तो पहले पढ़ लें ये जरुरी खबर
Image result for hindu girl died in pakistan
लेकिन अब पाकिस्तान के एक सत्र के न्यायाधीश ने जांच कराने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तानी समाचार एजेंसी के मुताबिक, जज ने गृह विभाग की सिफारिश होने के बाद भी न्यायिक जांच से इनकार कर दिया है। ये मामला दिन पर दिन सोशल मीडिया पर तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर जनता में भारी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।
बाढ़ पीड़ितों से बोले CM कमलनाथ- मैं मंजीरा बजाने आया हूं क्या?
Image result for hindu girl died in pakistan
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, निमरिता शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की बीडीएस की थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। निरिता की लाश 16 सितंबर को संदिग्ध हालात में हॉस्टल के रुम में देखी गई। यूनिवर्सिटी के वीसी अनीला अताउर रहमान ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। उसके शरीर पर किसी तरह के प्रताड़ना के निशान नहीं थे, लेकिन गले में निशान पाए गए थे, जिससे ये मामला खुदकुशी का लग रहा था।
Image result for hindu girl died in pakistan
उन्होंने बताया कि निमरिता की परीक्षा चल रही थी और एक दिन पहले ही उसने परीक्षा दी थी। यूनिवर्सिटी ने घटना की रिपोर्ट सिंध के मुख्यमंत्री को सौंप दी है। वहीं परिजनों का दावा है कि निमरिता की हत्या की गई है। मृतक छात्रा के भाई ने बताया कि निमरिता ने दो घंटे पहले कॉलेज में मिठाई बांटी थी। तो ऐसे भला कैसे हो सकता है कि उसने दो घंटे बाद खुदकुशी कर ली हो?

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad