‘The Family Man’ भुला देगी सभी टेंशन, कॉमेडी और सस्पेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
वेब सीरीज की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अमेजॉन प्राइम की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ 20 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज ने अपने पूरे 10 एपिसोड एक साथ रिलीज कर दिए है। इसके जरिए बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे है। द फैमिली मैन’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

इसमें मनोज वाजपेयी ने इंटेलीजेंस एजेंसी टास्क के लिए काम करने वाले फैमिली मैन श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है। जो अपने काम के चलते परिवार पर ध्यान नहीं दे पाते। इसमें श्रीकांत की पत्नी का रोल प्रियामणि ने निभाया है। श्रीकांत के काम से नाराज प्रियामणि को शिकायत रहती है वो उनको समय नहीं देते।

श्रीकांत को एक दिन खबर मिलती है कि आतंकवादी 26/11 से भी बड़े हमले को अंजाम देने वाले है। इस हमले को रोकने के लिए श्रीकांत क्या-क्या मशक्कत करता है। इस पर कहानी है। ये कहानी मुंबई से होकर पाकिस्तान, ब्लूचिस्तान, सीरिया, कश्मीर और दिल्ली तक भी पहुंचती है। इस वेब सीरीज में राष्ट्रवाद, कश्मीर और आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे भी दिखे गए है।

वेब सीरीज में मनोज वाजपेयी ने बेहतरीन काम किया है। वहीं आतंकवादी मूसा रहमान का किरदार निभाने वाले मलयाली एक्टर नीरज माधव ने भी शानदार कर तारीफें लूटी है। इसके अलावा, श्रीकांत को असिस्ट करने वाले शारिब हाशमी का जेके का किरदार आपको पर असर छोड़ जाएगा। गुल पनाग और प्रियामणि का भी काम आपका दिल जीत लेगा।

इस वेब सीरीज में गालियों का इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर ये ‘द फैमिली मैन’ आपको हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कॉमेडी, थ्रिल और सस्पेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन आपको इसमें देखने को मिलेगा। इसका दूसरे सीजन के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। क्योंकि अगले ही सीजन में सारी गुत्थी सुलझती हुई दिखाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment