SC में 4 नए जजों ने ली शपथ, आखिर कौन-कौन है ये नए जज? - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 23, 2019

SC में 4 नए जजों ने ली शपथ, आखिर कौन-कौन है ये नए जज?

सुप्रीम कोर्ट में 34 हुई जजों की संख्या, 4 नए जजों ने ग्रहण की शपथ

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अब 34 हो गई है। दरअसल, नियुक्त किए गए चार जजों ने शपथ ग्रहण कर ली है। शपथ ग्रहण के साथ ही अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 31 से बढ़कर 34 हो गई है। दरअसल, हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट में 4 नए जजों की नियुक्ति की अनुमति दी थी। इनमें हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वी रामासुब्रमण्यन, राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस. रवींद्र भट्ट और केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हृषिकेश राय शामिल है।
ट्रंप-मोदी की दोस्ती देख पाक के मंत्री को लगी मिर्ची, ‘हाउडी मोदी’ को बताया फेल
SC में 4 नए जजों ने ली शपथ, आखिर कौन-कौन है ये नए जज?

चलिए जानते है सुप्रीम कोर्ट के 4 नए जजों के बारे में

1 जस्टिस कृष्ण मुरारी
SC में 4 नए जजों ने ली शपथ, आखिर कौन-कौन है ये नए जज?
1958 में वकील परिवार में जन्मे कृष्ण मुरारी ने वकालत की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की। 1981 में ये पहली बार ‘बार’ से जुड़े और साथ की साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी प्रैक्टिस करते रहे। साल 2004 में इन्होंने एडिशनल जज के रुप में काम किया और अगले साल 2005 में ये परमानेंट जज बन गए। 2018 आते-आते कृष्ण मुरारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बन गए।  कृष्ण मुरारी  देशभर के बेहतरीन हाईकोर्ट जजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आते है। सुप्रीम कोर्ट के जज बनने के बाद अब उनका कार्यकाल 8 जुलाई 2023 तक रहेगा।
2. वी रामासुब्रमण्यन
SC में 4 नए जजों ने ली शपथ, आखिर कौन-कौन है ये नए जज?
वी रामासुब्रमण्यन का जन्म 1958 में चेन्नई में हुआ। उन्होंने वकालत की पढ़ाई मद्रास लॉ कॉलेज की पूरी की औप 1983 में बार से जुड़े। साल 2006 में वो मद्रास हाईकोर्ट के जज बन गए। 2016 में उनका हैरदाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर हो गया। इसी साल 22 जून 2019 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज की कुर्सी संभाली और अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज की रुप में शपथ ली है। बतौर सुप्रीम कोर्ट जज इसना कार्यकाल 30 जून 2023 को खत्म होगा।
3. एस. रविंद्र भट्ट
SC में 4 नए जजों ने ली शपथ, आखिर कौन-कौन है ये नए जज?
एस. रविंद्र भट्ट का जन्म 1958 में कर्नाटक के मैसूर में हुआ। उन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई दिल्ली कैंपस में की। 1982 में दिल्ली हाईकोर्ट से उन्होंने अपनी वकालत शुरू की। 2004 में वो दिल्ली हाईकोर्ट के जज बने और इसी साल अप्रैल के महीने में राजस्थान हाईकोर्ट में उनका चीफ जस्टिस के रुप में ट्रांसफर हो गया। सुप्रीम कोर्ट के जज बनने के बाद उनका कार्यकाल 21 अक्टूबर 2023 तक है।
4. ऋषिकेश राय
SC में 4 नए जजों ने ली शपथ, आखिर कौन-कौन है ये नए जज?
ऋषिकेश राय का जन्म 1960 में असम में हुआ। उन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई 1982 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। इसके बाद गुवाहाटी में प्रैक्टिस की और 2006 में अरूणाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ सरकारी वकील के तौर पर काम किया। साल 2008 में वे गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज बन गए। पिछले साल यानी 2018 में उन्हें केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुप्रीम कोर्ट के जज के रुप में इनका कार्यकाल 1 फरवरी 2025 तक रहेगा।
पी. चिदंबरम से तिहाड़ में मिलने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad