भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिर धोया पाकिस्तान को, UNGA में मिला इमरान खान को करारा जवाब - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 28, 2019

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिर धोया पाकिस्तान को, UNGA में मिला इमरान खान को करारा जवाब

 इमरान का भाषण बंदूकों के अवैध कारोबार की याद दिलाता है।


विदिशा मैत्रा ने एक-एक कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के झूठ को दुनिया के सामने ला दिया।

जहां अपने अमेरिका दौरे में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को हर मंच से धोया और दुनिया को भारत की असली ताकत से मिलाया तो वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र में एक बार पाकिस्तान को आईना दिखाया विदिशा मैत्रा ने। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने एक-एक कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के झूठ को दुनिया के सामने ला दिया। इमरान खान के झूठ को बेनकाब करने की जिम्मेदारी भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अपनी सबसे नई ऑफिसर विदिशा मैत्रा को दी। विदिशा मैत्रा संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव हैं और यूएन मिशन में वो भारत की सबसे नई अधिकारी हैं।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या 23 फीसदी से घटकर 3 फीसदी रह गई है।

Image result for इमरान का भाषण बंदूकों के अवैध कारोबार की याद दिलाता है।

विदिशा मैत्रा ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दीं। विदिशा ने पूछा कि क्या इमरान खान इस बात से इनकार कर सकते हैं कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी करार दिए गए 130 दहशतगर्द और 25 संगठन पाकिस्तान में रहते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी करार दिए गए शख्स को पेंशन देता है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की आवाज बुलंद करने का दावा करने वाले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या 23 फीसदी से घटकर 3 फीसदी रह गई है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad