सौर मंडल के इस ग्रह के पास है करीब 100 चाँद, जानिए कौन सा है वो ग्रह - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 10, 2019

सौर मंडल के इस ग्रह के पास है करीब 100 चाँद, जानिए कौन सा है वो ग्रह

Image result for saturn moons hd

खगोलशास्त्रियों ने सौर मंडल के प्रमुख ग्रह शनि पर 20 नए चाँद की खोज की है। जिसके बाद इस ग्रह के पास अब करीब 82 चाँद हो चुके है।

वैज्ञानिक लगातार कुछ ना कुछ नई खोज करते ही रहते है। इस बार खगोलशास्त्रियों ने सौरमंडल के प्रमुख ग्रह शनि पर 20 नए चाँद की खोज की है। जिसके बाद इस ग्रह के पास अब करीब 82 चाँद हो चुके है। अगर बात इस ग्रह के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहे छोटे-छोटे चंद्रमाओं की करें तो उनके साथ शनि पर चंद्रमाओं की संख्या 100 के पार पहुंच जाती है।
इस नई खोज के मुताबिक 17 चाँद शनि की घूमने की दिशा से उलटे और 3 उसकी ही दिशा मे परिक्रमा कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा इन खोजे गए चंद्रमाओं के नाम रखने के लिए एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
इससे पहले सौरमंडल मे बृहस्पति के पास सबसे अधिक यानि 79 चाँद थे। लेकिन शोधकर्ताओं की इस नई खोज के बाद शनि इस दौड़ मे सबसे आगे निकल चूका है। इसी के साथ हमारे ब्रह्मांड में मौजूद सभी ग्रहों में मौजूद कुल चंद्रमाओं की संख्या अब 210 हो गई है। जिनमे की शनि के 82, बृहस्पति के 79 , यूरेनस के 27, नेप्चयुन के 14, प्लूटो के 5, और शनि के पास घूम रहे इन छोटे-छोटे चाँद की किसी बड़े चाँद को टूट कर बने होने की सम्भावना जताई जा रही है। Read More


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad