
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पूणे में खेला जा रहा है। मयंक अग्रवाल के अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने भी अर्धशतक जमाया।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पूणे में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा पर सभी की नजरें टिकी थी। लेकिन मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा जिसके चलते वो महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरी ओर मयंक अग्रवाल ने इस मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए शानदार 108 रनों की पारी खेली।
मैच के पहले दिन मंयक अग्रवाल के अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने भी अर्धशतक जमाया। जिसके चलते पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं।
दूसरे टेस्ट के पहले दिन मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाते हुए शानदार 108 रनों की पारी खेली। जिसके साथ ही मयंक अग्रवाल ने सहवाग के 10 साल पूराने रिकार्ड की बराबरी कर ली है। वह सहवाग के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सहवाग ने 2009 में अफ्रीका के खिलाफ कानपुर और मुंबई में 131 और 293 रनों की पारी खेली थी।

आपको बता दें कि भारत सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। भारत ने पहले टेस्ट मैच में अफ्रीका को 203 रनों के बड़े अंतर से हराया था। जिसके साथ ही पूणे में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का
No comments:
Post a Comment