यूपी के बलिया में दूषित पानी पीने से 85 लोग बीमार, एक बच्ची की मौत - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 12, 2019

यूपी के बलिया में दूषित पानी पीने से 85 लोग बीमार, एक बच्ची की मौत

Image result for dirty water india

यूपी के बलिया में बाढ़ का धीरे-धीरे तो कम हो गया। यहां महामारी फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है।

यूपी के बलिया में बाढ़ का धीरे-धीरे तो कम हो गया। लेकिन यहां लोगों के सामने एक नई समस्या पैदा हो गई है। यहां महामारी फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। बीमारियों ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। सड़कों पर पानी जमा हो चुका है। जो पेयजल के स्रोतों में मिलकर लोगों को बीमार करने का काम कर रहा है। अब तक सौ से अधिक लोग यहां गंदा पानी पीने की वजह से बीमार हो चुके हैं।
Image result for dirty water india
बलिया के रसड़ा तहसील क्षेत्र के नगपुरा गांव में लोग संचारी रोग से पीड़ित हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन लोगों को पहले तो बाढ़ ने रूलाया और अब बीमारियों ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। बलिया के रसड़ा तहसील क्षेत्र के नगपुरा गांव में बाढ की वजह से जल जमाव की स्थिति है। यहां पानी सड़ रहा है। काला हो चुका है। और अब उस पानी में बीमारियां पल रही हैं। वहीं गंदा पानी पेयजल के स्रोतों में भी मिल गया है। इसी पानी को पीकर लोग बीमारियों की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। गांव के लगभग सौ से अधिक लोग बीमार हो गए जबकि एक बच्ची की मौत हो गई। बीमार लोगों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। जिनको जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम की पाइप फटने की वजह से बारिस का गंदा पानी उनके घरों में सप्लाई हो गया। जिसको पीने के बाद लोग बीमार हो गए।
पहले तो इन लोगों ने बाढ़ की मार झेली और अब इन्हें बीमारियां रूला रही हैं। बाढ़ की दोहरी मार झेल रहे ये लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। बाढ़ के वक्त तो प्रशासन ने बचाव कार्य किए लेकिन अब महामारी फैलने के खतरे को रोकना प्रशासन के लिए अग्निपरिक्षा है। जिला प्रशासन का कहना है कि गांव में मेडिकल की दो टीमें लगा दी गई हैं। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad