बिग बॉस में विवादों के चलते खत्म हुआ BFF कांसेप्ट - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2019

बिग बॉस में विवादों के चलते खत्म हुआ BFF कांसेप्ट

Image result for bigg boss 13 bff

बिग बॉस का सीजन 13 शुरू हुआ था तो सलमान खान ने शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स को Bed Friend Forever कांसेप्ट को समझाया था

सलमान खान का शो बिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है। तब से ही इसका Bed Friend Forever कांसेप्ट विवादों से घिरा हुआ है। इस कांसेप्ट के कारण शो पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगने लगा है। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ चूका है कि यह मामला केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चूका हैं। इन सब चीजों को देखते हुए बिग बॉस ने Bed Friend Forever कांसेप्ट को शो से खत्म करने का फैसला किया है।
बता दें कि जब बिग बॉस का सीजन 13 शुरू हुआ था तो सलमान खान ने शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स को Bed Friend Forever कांसेप्ट को समझाया था, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को सहयोगी कंटेस्टेंट्स के साथ बेड शेयर करना था। वहीं Bed Friend Forever कांसेप्ट को देख कुछ दर्शक सलमान खान के शो पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाने लगे थे। इस वजह से ट्विटर पर #Boycott_BigBoss ट्रेंड करने लगा। मंगलवार को टेलीकास्ट हुए शो में बिग बॉस ने Bed Friend Forever कांसेप्ट को खत्म करते हुए ये कहा कि अब सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को अच्छे से जान चुके हैं इसलिए Bed Friend Forever को खत्म किया जाता हैं।
बिग बॉस शो ने सर पर घिरे काले बदाल को हटाया ही था की बिग बॉस शो पर एक नयी मुसीबत आन पड़ी। दरसल कॉन्फ़ेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजकर कलर्स टीवी पर चल रहे टीवी शो ‘बिग बॉस 13’ के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। इस पत्र में ‘बिग बॉस’ पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। बिग बॉस में अश्लीलता के खिलाफ मेरठ के लोग भी काफी भड़के हुए है। इसके चलते शो के होस्ट सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दायर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में सुनवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad