वैज्ञानिकों की चेतावनी सबसे गर्म दशक का सामना कर सकती है धरती - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2019

वैज्ञानिकों की चेतावनी सबसे गर्म दशक का सामना कर सकती है धरती



दुनिया में रिकॉर्डतोड़ गर्मी का असर जानलेवा होता जा रहा है। झुलसती गर्मी और लू के चलते दुनियाभर में कई लोगों की मौत हो गई है। भारत ही नहीं, दुनिया के तमाम देश इस वक्त तीखी गर्मी का सामना कर रहे हैं।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2014 से 2023 तक का दशक 150 सालों के रिकॉर्ड में सबसे गर्म रह सकता है। साथ ही ऐसी आशंका जताई गई है कि अगले पांच सालों के लिए धरती की सतह का वैश्विक औसत तापमान औद्योगिकरण से पूर्व के तापमान स्तरों से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा। ब्रिटेन के मौसम विभाग की ओर से जारी इन आंकड़ों में विभिन्न स्रोतों के डेटा शामिल हैं।
इसमें 2018 के लिए अस्थायी आंकड़ों का ताजा प्रकाशन भी शामिल है।सालाना वैश्विक औसत तापमान के रिकॉर्ड 1850 के समय से उपलब्ध हैं। ब्रिटेन मौसम विभाग के दीर्घकालिक अनुमान के प्रमुख एडम स्केफ ने बताया, ‘2015 पहला साल था जब वैश्विक सालाना औसत तापमान औद्योगिकीकरण से पूर्व के तापमान स्तर से एक डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया था और बाद के तीनों साल में तापमान इसी स्तर के करीब रहा।’
स्केफ ने बताया, ‘वैश्विक औसत तापमान के अब से लेकर 2023 के बीच बढ़े हुए रहने का अनुमान है, जो संभवत: 2014 से इस दशक को 150 सालों के रिकॉर्ड में सबसे गर्म दशक बना सकता है।’
पिछले साल को विश्व भर में चौथे सबसे गर्म साल के तौर पर दर्ज किया गया था। उससे पहले 2015, 2016 और 2017, 169 सालों के रेकॉर्ड में तीन सबसे गर्म वर्ष रहे। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव सतह के तापमान तक सीमित नहीं हैं। जलवायु तंत्र का गर्म होना जलवायु के कई सूचकों में नजर आता है जो जमीन, वातावरण, महासागर या बर्फ की परतों में हो रहे वैश्विक बदलावों की तस्वीर पेश करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad