इस बड़े खिलाड़ी ने कहा कि बुमराह को अपना एक्शन बदलना होगा वरना… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 4, 2019

इस बड़े खिलाड़ी ने कहा कि बुमराह को अपना एक्शन बदलना होगा वरना…

Image result for jasprit bumrah hd

पूर्व क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने जसप्रीत बुमराह के एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने बयान में जसप्रीत बुमराह की चोट का भी जिक्र किया।

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार हर स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। चाहे T20 एकदिवसीय हो या टेस्ट क्रिकेट हो भारतीय टीम हर फॉर्मेट में अपना बेस्ट दे रही है। विश्वकप 2019 से बाहर होने के बाद टीम इंडिया का हौसला बिल्कुल नहीं टूटा है और वह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने चाहने वालों का दिल जीत रहे हैं। कुछ दिन पहले ही भारतीय टीम वेस्टइंडीज से क्रिकेट सीरीज जीतकर लौटी है और अब दक्षिण अफ्रीका की टीम को धूल चटा रही है।
Image result for michael holding
एक समय ऐसा था जब भारतीय टीम को बल्लेबाजी टीम कहा जाता था। क्योंकि भारत के पास बल्लेबाज तो बहुत शानदार हुआ करते थे लेकिन गेंदबाजों की कमी हमेशा रहती थी। लेकिन अब समय बदल गया है क्योंकि वर्तमान में भारत के पास एक से बढ़कर एक स्पिनर और तेज गेंदबाज मौजूद है। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शामी तो टीम इंडिया की जान है। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने जसप्रीत बुमराह के एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा कि मैं फिर से एक बार यह कहना चाहूंगा कि आजकल क्रिकेट बहुत ज्यादा खेला जा रहा है, और इसलिए खिलाड़ी जूझ रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में जसप्रीत बुमराह की चोट का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि मैं यह तो नहीं कह सकता कि जसप्रीत बुमराह को फै्रक्चर उनके एक्शन की वजह से हुआ है लेकिन मैं यह जरूर जानता हूं कि अगर उन्हें लंबा करियर चाहिए तो उन्हें अपने एक्शन में बदलाव की जरूरत है। माइकल होल्डिंग ने अपनी बातचीत के दौरान आगे कहा कि जसप्रीत बुमराह बहुत छोटे रनअप से गेंदबाजी करते हैं जिससे उनके शरीर का ज्यादा दबाव पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad